फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझा संसार नीदरलैंड्स द्वारा ‘प्रवास : मेरा नया जन्म' विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी सम्पन्न

Mon, 20 Dec 2021 11:40 PM IST
काव्य डेस्क अमर उजाला डिजिटल

सार

साझा संसार नीदरलैंड्स की पहल 'प्रवास: मेरा नया जन्म' आयोजन शैलजा सक्सेना कनाडा की अध्यक्षता में ऑनलाइन सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साझा संसार नीदरलैंड्स की पहल 'प्रवास: मेरा नया जन्म' आयोजन शैलजा सक्सेना कनाडा की अध्यक्षता में ऑनलाइन सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


इस आयोजन के स्वागत वक्तव्य में रामा तक्षक ने बताया कि 'प्रवास: मेरा नया जन्म' शीर्षक ने व्यक्तिगत रूप से बरसों  मुझे बहुत सोचने को बाध्य किया है। परदेश में, प्रवासी जीवन जीते हुए हम पाते हैं कि जीवन का एक नवीन व्यापक क्षितिज हमारे समक्ष है। हमारी आँखों के सामने है। जीवन के नये मूल्य रंगबिरंगे कैनवास पर बिखरे पड़े हैं। प्रवासी रचनाकारों के लिए इन जीवन मूल्यों को अपने लेखन में समेट, भारतीय साहित्य को समृद्ध करना एक अहम चुनौती है।

शैलजा सक्सेना ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि प्रवासी जीवन के अपने पड़ाव हैं। उन्होंने प्रवासी लेखकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रवासी जीवन के समक्ष नये जीवन मूल्यों का अगाध भण्डार है। ये जीवन मूल्य ही प्रवासी रचनाधर्मिता की ताकत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन की मुख्य वक्ता के रूप में ललिता माथुर चौहान तंजानिया से भाग लिया। उन्होंने तंजानिया में रहते हुए, अपने जीवन में आये बदलावों का तथ्यगत बातें बताकर एक रेखाचित्र खींचा। साथ ही तिथि दानी ने लंदन से विनोद दुबे ने सिंगापुर से और जीतू जलेसरी ने तंजानिया से प्रवासी रचनाओं का पाठ कर आयोजन में चार चाँद लगाये।

आयोजन का सहज एवम जीवंत मंच संचालन नीदरलैंड्स से विश्वास दुबे ने व तकनीकी संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें