विज्ञापन

शायर का यह फ़र्ज है कि वो सिर्फ अपने दिल की बात ना करे उनकी भी करे जिनकी धड़कनें उसे सुनाई देती हैं- गुलज़ार

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ‘ए पोएम ए डे’ सत्र में गुलज़ार साहब ने अपनी नर्म नज्मों से श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुँचाया। ‘ए पोएम ए डे’ गुलज़ार साहब द्वारा संकलित की हुई 365 नज्मों का संग्रह है। उन्होंने 1947 से 2017 तक के 365 शायरों की समकालीन कविताएँ एकत्र कर हिंदुस्तानी भाषा में उनका अनुवाद किया है। इस संग्रह की आवश्यकता के बारे में उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी को लगता है कि शायरी टेक्स्ट बुक का मसला है। वो उसे रोजमर्रा की चीजों से जोड़ कर नहीं देख पा रहे... तो उन्हीं के लिए मैंने ये समकालीन कविताएं जोड़ी हैं। इनके माध्यम से वो बदलते हुए समय की नब्ज भी समझ पाएंगे।” 
        
                                                    
                            

गुलज़ार साहब इस किताब की तैयारी के बारे में जिक्र करते हुए बताते हैं- जो जिंदगी आज के लोगों के चारों तरफ है नज़्म या शायरी उससे जुड़ी होनी चाहिए। 47 से अब तक जो लोग लिख रहे थे उनका कलाम जमा करने की कोशिश की मैंने। अलग अलग ज़बानों से, जिसमें नेशनल साहित्य एकादेमी दिल्ली के सचिव एजे थाॅमसन ने बड़ी मदद की। 30-35 सालों के मेटेरियल फोटोकाॅपी करवा के मुझे दिया। अलग-अलग ज़बानों में कहीं न कहीं एक रिलेशन था, दुनिया- जहान में जो कुछ घट रहा था उसकी प्रतिक्रिया हर ज़बान के शायरों में कहीं न कहीं दिख रही थी। शायरों से संपर्क किया। सबसे उनके क़लाम असली भी सुने और अनूदित भी। 1947 से लेकर 2017 तक 400 से अधिक कवियों और शायरों को पढ़ा अनुवाद किया और संपादन भी किया। हिंदुस्तान के बदलते हुए मूड का स्टडी किया। इसको पढ़ के लोगों को पता चलेगा कि हम किस किस दौर से किस तरह निकले हैं। 

ज़बानों के बारे में कहते हैं कोई ज़बान छोटी या बड़ी नहीं है, जो लिखी जा रही है, जिसकी स्क्रिप्ट है, वे सभी ज़बानें राष्ट्रीय हैं। शायर का यह फ़र्ज है कि वो सिर्फ अपने दिल की बात ना करे उनकी भी करे जिनकी धड़कनें उसे सुनाई देती हैं। 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

385 कविताएं

View Profile