विज्ञापन

नवीन जैन की पुस्तक: 'वैक्सीन 50 - किल द निगेटिविटी वायरस' का विमोचन 

रत्नेश मिश्र

Book Review
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  नवीन जैन की कोरोना वायरस के नकारात्मक दिनों में लोगों को प्रेरणा देती हुई पहली किताब- वैक्सीन 50 - किल द निगेटिविटी वायरस (Kill The Negativity Virus) पिछले दिनों रिलीज हुई। किताब अमेज़न पर उपलब्ध है। नवीन जैन अखिल भारतीय सेवा के तहत एक उच्च पद पर आसीन प्रशासनिक अधिकारी हैं और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय रहते हैं।      
                                                              
                  

                    
                                        
                         
                                                                                   
                            
                         
                                                            
                                
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय दायित्व निभाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समुदायों में जागृति पैदा करने के लिए कई सफल प्रयास किए हैं जिन्हें व्यापक समर्थन और सराहना भी मिली है। पुस्तक में एक महामारी के विश्व के किसी एक कोने से विकासशील देशों के विभिन्न कस्बों में धीरे-धीरे घुसने पर उसके नागरिकों की प्रतिक्रियाओं पर बारीक नज़र रखते हुए, उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर इसके दुष्प्रभावों का अध्ययन किया गया है। 

महामारी को नियंत्रित करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के संदर्भ में अनेक प्रकार की स्थितियों के अनुसार होने वाले विभिन्न घटनाक्रमों को सरल शब्दों में व्यक्त किया गया है। कथात्मक वक्तव्यों से आम पाठकों को भविष्य के लिए धैर्य, लगन और हौसले से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। पुस्तक का प्रमुख उद्देश्य लोगों को आपदा के समय अपने संसाधनों का उचित रूप से इस्तेमाल करते हुए उसे अवसर में बदलने के लिए तत्पर रहने का आह्वान करना है। यह पुस्तक केवल  कोरोना के समय के लिए ही नहीं  बल्कि हर विपत्ति में इंसान की जीत के मूलमंत्र से संबंधित है।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

dinesh chauhan

3544 कविताएं

View Profile

Manoj Kumar

420 कविताएं

View Profile