फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: मेरिट लिस्ट हो गई है तैयार, जानिए इसे कहाँ से देख सकते हैं आप

सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/ डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से प्रारंभ हो गई थी और इसे 31 अगस्त तक पूरा किया जाना था। राज्य में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर होने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाना था। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाना है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
विज्ञापन


मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी :
इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों के चयन के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 से 31 अगस्त के बीच पूरी करनी थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राम पंचायतों द्वारा यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इसे आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार किए जाने के बाद इसे जिलाधिकारी द्वारा गठित किए गए एक समिति के समक्ष पेश किया जाना है। इस समिति द्वारा मेरिट लिस्ट पर 1 से 7 सितंबर के बीच विचार किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों के नाम पर मुहर लगाया जाएगा। 

कहाँ से देख सकते हैं आप मेरिट लिस्ट :
इस भर्ती से संबंधित मेरिट लिस्ट को अभी नहीं जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि ग्राम पंचायतों द्वारा भेजे गए मेरिट लिस्ट पर जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई समिति द्वारा मुहर लगाए जाने के बाद ही सफल अभ्यर्थियों कर नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा 8 से 10 सितंबर के बीच नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिये अपने ग्राम पंचायत से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


कैसे करें तैयारी :
अगर आप NDA/NA, UP लेखपाल, UP SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें