फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Metro Exam 2024: यूपी मैट्रो में 439 कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों पर आवेदन शुरू, इस लिंक से करें पंजीकरण

Thu, 21 Mar 2024 01:36 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Metro Application Window Opened: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर सहित कई अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं 
विज्ञापन
UP Metro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Metro Application Window Opened: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर और अन्य पदों सहित विभिन्न कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2024 निर्धारित है।

विज्ञापन

इस दिन से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 से 14 मई, 2024 तक हो सकता है। भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में कुल 439 कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों को भरना है इसके अलावा, उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड 30 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 1180 रुपये जीएसटी सहित आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 826 रुपये जीएसटी सहित आवेदन शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध 'करियर' लिंक पर क्लिक करें और 'रिक्रूटमेंट 2024' पर जाएं।
उसके बाद कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें