फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Bharti 2024: बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि; तुरंत यहां से करें पंजीकरण

Thu, 21 Mar 2024 11:24 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Recruitment 2024: बिहार में बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (BHO) के पदों पर आवदेन की आज, यानी 21 मार्च अंतिम तिथि है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSC Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Recruitment 2024: बिहार बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (BHO) के पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 318 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु  01 अगस्त, 2023 को 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बागवानी विज्ञान (बीएससी हॉर्टी)/कृषि विज्ञान (बीएससी एग्री) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।  

आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन  
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध बीएचओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें उसके बाद सबमिट करें।
  • फॉर्म को अच्छे से जांचें और डाउनलोड करलें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें