फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Examination 2021 : MTS परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, अगर किसी अभ्यर्थी के साथ आपका स्कोर हो गया टाई, तो ऐसे मिलेगी नौकरी

सार

SSC MTS Examination 2021:  MTS भर्ती के लिए परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है। इस भर्ती के लिए आयोग ने फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था। MTS की इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाएगा। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल कितने पदों को भरा जाना है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। वहीं अगर आप भी इस परीक्षा में या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आप इस कोर्स से यहाँ से Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन



 ये भी पढ़ें: SSC MTS परीक्षा में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं

 

कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
MTS परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है, इसलिए इसका एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तिथि तथा शहर की जानकारी के लिए आयोग द्वारा परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले प्रोविशनल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए यह संभव है कि MTS परीक्षा के लिए प्रोविशनल एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को उनका मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिनों पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

स्कोर टाई होने पर ऐसे मिलेगी नौकरी 
MTS परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेने जा रहे हैं, ऐसे में यह संभव है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों का पहले पेपर का स्कोर टाई हो जाए। ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थी का फैसला करने के लिए अभ्यर्थियों के पेपर 2 के मार्क्स देखे जाएंगे। यदि अभ्यर्थियों के पेपर 2 के मार्क्स भी समान हुए तो सफल अभ्यर्थी का फैसला उनके जन्मतिथि से किया जाएगा और जिस अभ्यर्थी की उम्र ज्यादा होगी उसे सफल घोषित किया जाएगा। अगर अभ्यर्थियों की उम्र भी समान होती है तो उस अभ्यर्थी को सफल घोषित किया जाएगा, जिसका नाम अल्फाबेट में पहले आता हो।
विज्ञापन

यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेस्ट तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC MTS, UP लेखपाल, SSC GD,  UP SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें