लेखपाल भर्ती में क्या रखी जा सकती है आयुसीमा
राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। हालांकि अभी तक नई भर्ती से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पिछली भर्ती में सामान्य वर्ग के 40 वर्ष तक के उम्मीदवारों को शामिल किया गया था। साथ ही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट दी गई थी।
इन उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जल्द ही आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे, जो यूपीएसएसएससी की पीईटी में सफल हो पाएंगे। साथ ही भर्ती आयोग के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित किए जाने वाले कटऑफ अंकों को पूरा करेंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी आयोग की ओर से जारी किए जाने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद स्पष्ट कर दी जाएंगी।
सभी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप यूपी SI, यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे करेंट अफेयर्स के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें
सफलता ऐप।