परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जो कि दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र और दूसरा सत्र एक ही दिन आयोजित किया जाएगा। हर सत्र की परीक्षा के लिए 45 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले और दूसरे सत्र में सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में पूछे जाएंगे। पहले सत्र में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। दूसरे सत्र में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन होगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) शामिल होगी। PET और PST केवल हवलदार पद के लिए हैं।
एसएससी एमटीएस आवेदन स्थिति ऐसे जांचे
उम्मीदवार आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2024 आवेदन स्थिति लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपकी आवेदन स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
- आवेदन की स्थिति जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।