वेल्डिंग तकनीशियन बन कर सकते हैं कमाई
वर्तमान समय में ऑटोमोबाइल कंपनी और निर्माण के कार्य देशभर में बड़े स्तर पर जारी है। ऐसे में हर क्षेत्र में वेल्डिंग तकनीशियन के लिए बेहतर मौके उपलब्ध हैं। वेल्डिंग तकनीशियन का कार्य प्रशिक्षण लेकर आप आराम खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और कई अन्य को काम भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप किसी बड़े निर्माण कार्य में पद भी प्राप्त कर सकते हैं।
क्या काम होता है?
वेल्डिंग तकनीशियन का कार्य गैसीय निर्वहन के माध्यम से बनाई गई हीटिंग और पिघलाने की प्रक्रिया का प्रयोग कर के विभिन्न धातु का फ्रेम, जिग्स, प्लेट्स, शीट आदि को तैयार करना होता है। इसके साथ ही वह कार्य के जरूरी मापदंडों को बनाए रखने और गुणवत्ता जांच करने का भी जिम्मेदार होता है।
कहां मिल रहा है प्रशिक्षण?
ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर कई तरह की तकनीकी और गैर तकनीकी कोर्स का भंडार उपलब्ध है। सबसे बेहतर बात यह है कि ये सभी कोर्स आप बिना किसी शुल्क को जमा किए प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के कोर्स को चुनना होगा और इसमें इनरोल होना पड़गा।
क्या मिलेगा कोर्स में
ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध वेल्डिंग तकनीशियन का कोर्स उपलब्ध है। इसमें आपको इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स की अवधि कुल 4 घंटे 28 मिनट की है। इसके लिए योग्यता आईटीआई मांगी गई है।
कैसे करें इनरोलमेंट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कोर्स के लिए इनरोलमेंट कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वेल्डिंग तकनीशियन के कोर्स पर क्लिक करें।
- अब Enroll Now के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के कोर्स में भाग लें।