फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri: हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 7000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का आज आखिरी मौका

Thu, 25 Feb 2021 12:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती - फोटो : demo pics
विज्ञापन

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 फरवरी, 2021 की शाम को खत्म हो जाएगी। नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो गई है। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 01 मार्च, 2021 तक है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह पांच सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी

ये है पदों का विवरण

  • पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 5500 पद
  • महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1100 पद
  • एचएपी-दुर्गा -1 के लिए महिला कांस्टेबल के 698 पद

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता  

विज्ञापन

कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास हो और उसने 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में रखा हो। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 21,700 से 69,100 रुपए तक (लेवल- 3 के अनुसार) निर्धारित है।
यह भी पढ़ें : क्या है राजद्रोह, क्या हैं कानूनी बंदिशें और फिर क्यों मचा है इस पर बवाल, जानें पूरा इतिहास 
 

विज्ञापन

चयन और आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) देना होगा। उसके बाद सबसे लास्ट में शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) देनी होगी। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। साथ ही आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें : कोरोना के दौर में इन टिप्स से पाएं बेहतर नौकरी और दूर करें बेरोजगारी
यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू
यह भी पढ़ें : सरकार के इन विभागों में निकली हैं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां, जहां सबको मिलेगा मौका

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें