फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TGT PGT Recruitment 2021: खुशखबरी! शिक्षकों के 15508 पदों पर होने जा रही हैं भर्तियां

Wed, 24 Feb 2021 10:56 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP TGT PGT Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में 15,508 शिक्षकों की आवश्यकता है। चयन प्रक्रिया के तहत शिक्षकों की भर्ती राज्य के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती 2021 के नए पोर्टल का काम पूरा हो गया है और इसी हफ्ते शिक्षा भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी होने वाली है। साथ ही टीजीटी 2016 जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा की भी घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ्रें - RBI: दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारतीय रिजर्व बैंक में 800 से ज्यादा नौकरियों के लिए करें आवेदन

बता दें यूपीएसईएसएसबी द्वारा 29 अक्टूबर, 2020 में यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसके अनुसार 12,913 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और 2,595 स्नातकोत्तर शिक्षक की आवश्यकता है। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इस अधिसूचना काे खारिज कर दिया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया था उन्हें फिर से आवेदन की पूरी प्रक्रिया करनी होगी। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन शुल्क जमा कर दिया था उन्हें फिर से शुल्क नहीं देना होगा।

यह भी पढ्रें - Sarkari Naukri 2021: 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 2500 नौकरियां, फौरन करें आवेदन

विज्ञापन

वहीं जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे यूपीएसईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org/  पर जाकर अपडेट देख सकते हैं। बता दें किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में स्नातक और बीएड / एलटी/ बीटी डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2020 को 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

यह भी पढ्रें - NTPC Recruitment 2021: यहां निकली हैं 200 से ज्यादा नौकरियां, सैलरी 1 लाख से अधिक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें