RSMSSB APRO Admit Card: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से एपीआरओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 18 अप्रैल को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, RSMSSB की ओर से एपीआरओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। हम भी आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट उपलब्ध कराते रहेंगे।
RSMSSB APRO Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड के सेक्शन पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे एपीआरओ भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकलवा लें।