1.03 लाख पदों पर होगी भर्तियां
ग्रुप डी के पदों पर 2019 में भर्तियां निकाली गई थीां। इस भर्ती के जरिए कुल 1.03 लाख पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं और पदों की इतनी बड़ी संख्या होने की वजह से इसे संसार की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जाता है। हालांकि, आरआरबी आरआरसी ग्रुप डी की इन 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी समय से परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं और इसमें ढाई साल से भी अधिक की देरी होने की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान हो गए हैं। रेलवे ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। अब ढाई साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद इसके लिए अभी तक पहले चरण की परीक्षा भी आयोजित नहीं हुई है।
इन बातों का रखें ध्यान -
आरआरबी आरआरसी भर्ती प्रक्रिया के लिए उन सभी उम्मीदवारों को अब बेहद ध्यान से फॉर्म भरना होगा। जिनके गलत तस्वीर और हस्ताक्षर की वजह से उनके आवेदन रद हो गए थे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को नोटिस के जरिए सूचना दी है कि वह अपनी स्कैन तस्वीरों और हस्ताक्षर को फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें। तस्वीरों व हस्ताक्षरों को फॉर्म में सही तरीके से दर्ज कराने की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों की है। इसके बाद उन्हें दोबारा अवसर नहीं मिलेगा, इसलिए वह बेहद ध्यान से सब कुक ठीक से चेक करके ही अंतिम रूप से फॉर्म में अपनी स्कैन तस्वीरें व हस्ताक्षर को दर्ज कराएं।
आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं तो ना भरें फॉर्म -
बोर्ड ने नोटिस में यह भी जानकारी दी है कि जिन भी उम्मीदवारों के आवेदन की स्वीकृति हो चुकी है। उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।