रिक्तियों का विवरण
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की इस भर्ती का लक्ष्य कुल 46 पदों को भरना है, जिनमें से 25 रिक्तियां हरियाणा सुपीरियर न्यायिक सेवा के कैडर में और 21 रिक्तियां पंजाब सुपीरियर न्यायिक सेवा के कैडर में हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि पंजाब राज्य के एससी/बीसी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
आयु सीमा
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में सुपीरियर न्यायिक सेवा पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 दिसंबर, 2023 को 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।