8 अक्तूबर को होगी परीक्षा
मेडिकल ऑफिसर पद के लिए लिखित परीक्षा 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिस भी उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट - www.opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दे।
पात्रता मानदंड एवं शुल्क
यह भर्ती अभियान 7276 मेडिकल ऑफिसर पदों को भरेगा। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2023 तक 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है।
उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।