यह भर्ती अभियान 40 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से एक रिक्ति कोर्ट मैनेजर के पद के लिए है, पांच रिक्ति स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पद के लिए है। 16 रिक्तियां लोअर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए हैं। जबकि तीन रिक्तियां चालक के पद के लिए हैं, 12 रिक्तियां चपरासी के पद के लिए हैं और तीन रिक्तियां चौकीदार के पद के लिए हैं।
उत्तर गोवा भर्ती आयु सीमा
उपर्युक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आयु में तीन वर्ष की छूट है। शारीरिक रूप से विकलांगों के लिए 10 वर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों, एससी / एसटी के बच्चों के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है।
सरकारी कर्मियों को नियमानुसार छूट
वहीं, अगर आवेदक सरकारी कर्मी है तो सरकारी सेवकों के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देश या आदेश के अनुसार आयु में छूट देय होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अस्वीकृति/ स्वीकृति, साथ ही साक्षात्कार की तिथि, उत्तर और जिला न्यायालय पणजी के नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट
https://districts.ecourts.gov.in/ पर दिसंबर 2021 में प्रदर्शित की जाएगी।