MP Commercial Tax Recruitment 2023: मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक ( Commercial Tax Inspector) और कराधान सहायक (Taxation Assistant) के पदों पर भर्ती चल रही है। एमपी के युवाओं के पास मौका है कि वे इस भर्ती में शामिल हो सकें। दोनों ही पदों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mptax.mp.gov.in पर जाकर करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 रात 11:59 बजे तक है।
मध्यप्रदेश में कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्सेशन असिस्टेंट के 216 पदों पर भर्ती चल रही है। पदों के अनुसार भर्ती विवरण नीचे देख सकते हैं-
कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर 95 पद
टैक्सेशन असिस्टेंट 121 पद
कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयुक्त, वाणिज्यिक कर कार्यालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों में पिछले पांच (05) वर्षों से लिपिकीय सेवा में लगातार काम कर रहा हो।
टैक्सेशन असिस्टेंट - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयुक्त, वाणिज्यिक कर कार्यालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों में पिछले पांच (05) वर्षों से लिपिकीय सेवा में लगातार काम कर रहा हो।
अनारक्षित वर्ग 53 वर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है।
अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को 1020 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) और विकलांग व्यक्ति को 510 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलतियों के सुधार के लिए ऑनलाइन शुल्क 50 रुपये होगा।