सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस (सीईएस) रोड के 200 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है। मंत्रालय का कहना है कि मौजदा हाईवे इंजीनियरों के 328 स्वीकृत पद हैं। 60 फीसदी नए हाईवे इंजीनियर पदों का सृजन कर स्वीकृत पदों की संख्या 528 करने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि इस महीने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पास इस प्रस्ताव को भेज दिया गया है।