IB ACIO Recruitment 2024: इंटेलीजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड II और तकनीकी पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो , वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 तक है। ई चालान के जरिए ऑफलाइन पेमेंट करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2024 तक है।
इंटेलीजेंस ब्यूरो की तरफ से एसीआईओ-II और तकनीकी पदों पर 226 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी 79 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार 147 पद
आईबी एसीआईओ II/टेक्नोलॉजी पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। एमएचए आईबी एसीआईओ II/टेक्नोलॉजी भर्ती परीक्षा 2023-2024 के तहत आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
खुफिया विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये, जबकि एससी/एसटी/ओएच उम्मीदवारों और सभी श्रेणी की महिलाओं को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / ई चालान मोड के माध्यम से करना होगा।
इंटेलीजेंस ब्यूरो की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के आधार पर होगा। इसमें 1000 अंक गेट स्कोर से और 175 अंक इंटरव्यू के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के तहत 44,900 रुपए से 1,42.400 रुपए तक की सैलरी मिलेगी।