फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APPSC Group 2 Recruitment 2023: एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक, फटाफट करें आवेदन

Tue, 09 Jan 2024 07:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

APPSC Group 2 Recruitment 2023: एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APPSC Group 2 Recruitment 2023: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन ने किया हो, वे एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

APPSC Group 2 आवेदन शुल्क

एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है और प्रोसेसिंग शुल्क 80 रुपये है। एससी, एसटी, बीसी, पीबीडी और एक्स सर्विसमेन और विभिन्न अन्य श्रेणियों को 80 रुपये के परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क भुगतान नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान गेटवे का उपयोग करके ऑनलाइन किया जाएगा।

विज्ञापन

APPSC Group 2 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती 2023 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें