सेंट्रल एयरमेन सिलेक्शन बोर्ड ने एयरमेन X और Y परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एयरमेन X और Y परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक होना है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए या फिर नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 24 से 48 घंटे पहले ही उम्मीदवारों के लॉगिन से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होता है।
ऐसे डाउनलोड करें एयरमेन X और Y परीक्षा का प्रवेश पत्र
-सबसे पहले सेंट्रल एयरमेन सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सेंट्रल एयरमेन सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।