आज भी देश में लाखों नौजवान बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी करने के बजाय सिविल सर्विस की राह चुनते हैं क्योंकि यहां ना केवल उनका भविष्य सुरक्षित होता है बल्कि उन्हें समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलती है। देश में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और इंडियन फॉरेस्ट विभाग के लिए हर साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नौकरियां निकालता है जिसके लिए लाखों युवा आवेदन करते हैं। हालांकि UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है और यही वजह है कि इसमें लाखों में महज कुछ हजार लोग ही सफल हो पाते हैं। यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों पर काफी दबाव भी होता है। ऐसे में उन्हें ये परीक्षा क्रैक करने के लिए अच्छी तैयारी के साथ ही खुद को दबावमुक्त रखने की भी जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए Safalta Talks पर बेहद ही खास सेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (IFS) टॉपर सात्विक व्यास मुख्य वक्ता होंगे। यहां वो अभ्यर्थियों को यूपीएससी में सफल होने के लिए कई टिप्स और तनावमुक्त रहते हुए परीक्षा की तैयारी करने के गुर भी सिखाएंगे।
कौन हैं सात्विक व्यास
बता दें कि सात्विक ने यूपीएससी की ऑल इंडिया रैकिंग में 18वां स्थान प्राप्त कर की थी। लेकिन ये सफलता सात्विक की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें मिली। उन्होंने IIT रुड़की से स्नातक किया जिसके आखिरी साल में वो यूपीएससी की कोचिंग के लिए हर हफ्ते रुड़की से दिल्ली आते थे। इसके बावजूद भी इन्हें दो प्रयासों में असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने तीसरे प्रयास में शानदार अंकों के साथ यूपीएससी क्रैक कर लिया।
इस सेशन में सात्विक सिविल सेवाओं से जुड़े अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा करेंगे। इनके अनुभव युवाओं के लिए काफी मददगार हो सकते हैं। साथ ही युवा अपने सवाल भी इनसे पूछ सकते हैं। ये सेशन 10 जुलाई शाम 8 बजे आयोजित होगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Safalta Talks का यूट्यूब चैनल।