भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा (CBT 2) 9 और 10 मई को आयोजित होने जा रही है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अभी सिर्फ लेवल-4 और लेवल-6 पदों के लिए CBT 2 का आयोजन 9 मई व 10 मई 2022 को करने वाली है। जबकि लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-5 के पदों के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एग्जाम सिटी स्लिप काफी पहले ही जारी कर दी गई थी और यह उम्मीद जताई जा रही है की अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं और इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :
RRB द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के CBT 2 में कुल रिक्तियों की संख्या के आठ गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है और इन्हें टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो रेलवे तकरीबन दो लाख अस्सी हजार अभ्यर्थियों को CBT 2 में सफल घोषित कर सकती है। हालांकि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकता है।
नौकरी पाने के लिए कितने टेस्ट्स में होना होगा शामिल :
इस भर्ती के CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी। दरअसल इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 4 चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसलिए जो अभ्यर्थी CBT 1 में सफल हुए हैं उन्हें अभी 3 और टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। जो अभ्यर्थी CBT 2 में सफल होंगे, उन्हें पदों की जरूरत के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।