फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post GDS 2022: डाक विभाग में 38 हजार से भी अधिक पदों पर निकली है भर्ती, कैसे मिलेगी मिलेगी नौकरी और क्या होगी सैलरी, जानें यहाँ

Mon, 09 May 2022 03:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 38,926 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह पांच जून 2022 तक चलेगी।
 
विज्ञापन
India Post Recruitment 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 38,926 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने केलिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का भी लाभ दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो मई 2022 से हो चुकी है अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए पांच जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती का नोटिफिकेशन इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्यप्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी :

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके दसवीं के मार्क्स के आधार पर कि जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इस मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।

कितनी होगी सैलरी :

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को उनके पद के हिसाब से सैलरी दी जाएगी।अधिसूचना के मुताबिक बीपीएम के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा जीडीएस/एबीपीएम के पदों पर चयनित होने वालेअभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को डाक टिकट और स्टेशनरी बेचना, पोस्ट ऑफिस के खातों में पैसे जमा करना और निकालना, डाक का घर-घर जा कर वितरण करना तथा ब्रांच पोस्टमास्टर की उसके दैनिक आधिकारिक कार्यों में सहायता करना, जैसे काम करने होंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें