DU recruitment 2022: भर्ती का विवरण
विश्वविद्यालय ने गैर- शिक्षक कर्मचारियों के 30 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिनमें से सीनियर पी.ए के पद के लिए 1 रिक्त पद है व 1 पद प्रधान अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, व्यावसायिक सहायक, सीनियर टेक असिस्टेंट (कंप्यूटर) के लिए है, 2 पद सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट के पद के लिए, 3 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद के लिए और 14 रिक्तियां लेबोरेटरी अटेंडेंट के पद के लिए हैं।
DU recruitment 2022: पात्रता व आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम-से-कम 55 प्रतिशत अंको के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री व एलएलबी, एमबीए, सीए, या एमफिल, पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 27,30 व 35 वर्ष निर्धारित की है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
DU recruitment 2022 : चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पुछे जाऐंगे। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में गैर- शिक्षक कर्मचारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
DU recruitment 2022 आवेदन शुल्क : आवेदन करने वाले हर वर्ग के उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमें अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी,एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।