फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Police SI Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ पुलिस में SI के पदों पर हो रही है बंपर बहाली, मिलेगी शानदार सैलरी

सार

CG Police SI Recruitment 2021: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर और दूसरे 975 पदों पर भर्तियां निकाली है और इसके लिए राज्य के योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अक्तूबर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Police Bharti - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर और दूसरे पदों पर भर्तियां निकाली है और इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अक्तूबर से शुरू हो गई है और यह 31 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर समेत 975 पदों को भरा जाना हैं। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


किन पदों पर निकली है भर्ती

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 975 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों में सूबेदार के  58 पद, सब इंस्पेक्टर के 577 पद, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) के 69 पद, प्लाटून कमांडर के 247 पद, सब इंस्पेक्टर (अंगुल-चिन्ह) के 6 पद, सब इंस्पेक्टर ( प्रश्नाधीन - दस्तावेज) के 3 पद, सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के  6 पद और सब इंस्पेक्टर (दूरसंचार) के 9 पद शामिल है। अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि 23 अगस्त 2018 को विज्ञापित 655 पदों को भी इसमें शामिल किया गया है और जिन अभ्यर्थियों ने उस समय आवेदन किया था, उन्हें फिर से नए फॉर्मेट में आवेदन करना है। हालांकि, उन्हें आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। 

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। किस पद के लिए अभ्यर्थियों को किस क्षेत्र में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 साल से 34 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-8 के अंतर्गत 35,400 रुपये की प्रारंभिक मासिक सैलरी मिलेगी। साथ ही, इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलेगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।  

प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी तैयारी करें यहां
विज्ञापन

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को इन सभी सुविधाओं को एक जगह प्राप्त करने के लिए आज ही सफलता एप डाउनलोड करना चाहिए। सफलता एप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें