फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Answer Key: शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, जल्द ही जारी होगा परिणाम

Mon, 16 Sep 2024 10:14 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE 3.0: बीपीएससी ने कक्षा 1 से 5वीं की शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार जल्द इस तरीके उत्तर कुंजी देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Answer Key जारी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस साल की बिहार टीचर भर्ती परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उत्तर कुंजी को देखने के चरण यहां बताए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी के तरफ से कक्षा 1से 5वीं की शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई थी। बता दें कि इस परीक्षा का प्रोविजनल उत्तर कुंजी अगस्त के महीने में ही जारी कर दी गई थी। इसके बाद 2 से 5 सितंबर तक उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। 
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कब आयोजित की गई थी परीक्षा?
बीपीएससी द्वारा यह परीक्षा 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक पूरे बिहार राज्य के विभिन्न जगहों पर हुई थी। इसके बाद एक प्रोविजनल उत्तर कुंजी अगस्त के महीने में जारी हुई थी। जिसपर उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते थे। आयोग ने बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 
विज्ञापन


परीक्षा में पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?
बीपीएससी की इस शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारोंस को 36.5 प्रतिशत अंक हासिल करने है, और एससी एसटी वर्ग के लोगों को 32% अंक प्राप्त करने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें