APSC Steno Grade II 2024: असम लोक सेवा आयोग ( APSC ) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड- II पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट apscrecruitment.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके भर्ती अभियान का उद्देश्य दो पदों के लिए 36 रिक्तियों को भरना है। जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (अंग्रेजी) के लिए 26 रिक्तियां और स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (भाषा) के लिए 10 रिक्तियां भरी जानी है। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन कर आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर है। बता दें कि स्टेनोग्राफर ग्रेड II पद के लिए वेतनमान 22,000 से 97,000 रुपये है।
स्टेनोग्राफर स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए पात्रता मापदंड
असम लोक सेवा आयोग के स्टेनोग्राफर ग्रेड II के उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आशुलिपि में दक्षता होना आवश्यक है। वहीं उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट apscrecruitment.in पर जाएं।
- नवीनतम भर्ती विज्ञापन टैब पर जाएं।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड II अधिसूचना लिंक के अंतर्गत यहां आवेदन करें पर क्लिक करें।
- अपना विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।