फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2023: बेसिल में मेडिकल ऑफिसर-स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 06 Oct 2023 08:05 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL Recruitment 2023: बीईसीआईएल में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट besil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

BECIL Recruitment रिक्तियों का विवरण

बीईसीआईएल भर्ती अभियान का लक्ष्य अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा में तैनाती के लिए पूरी तरह से आउटसोर्स आधार पर कुल 129 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए 25 से 45 वर्ष (अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग है) होगी। आवेदन करते समय उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाएं।

  • अब करियर पेज पर जाएं।

  • पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें