HPPSC Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है।
हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में यह भर्ती अभियान पशु चिकित्सा अधिकारियों के 56 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए 18 से 45 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवारों के पास बी.वी.एससी और ए.एच. (पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक) की डिग्री भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 के तहत निर्धारित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। उम्मीदवारों को राज्य पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को छोड़कर आवेदन शुल्क 400 रुपये है। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन सेक्शन पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
लॉग इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें।
दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।