फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: झारखंड में ट्रक ने तीन फुटबॉल खिलाड़ियों को कुचला, मैच खेलकर घर लौट रहे थे

Mon, 14 Feb 2022 06:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सरायकेला में एक ट्रक ने तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक का शव ट्रक के चक्के में बुरी तरह से फंस गया। जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
झारखंड में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। एक ट्रक ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। तीनों युवक फुटबॉल खेल कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सरायकेला थानाक्षेत्र के इंचार्ज मनोहर कुमार ने बताया कि रविवार को सरायकेला-कंद्रा रोड पर हादसा हुआ। शाम को तीन युवक फुटबॉल खेल कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जीवनपुर और कोलबीरा गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। ट्रक की चपेट में आने के बाद तीनों युवक ट्रक के साथ कुछ दूर तक घसीटते चले गए। मृतकों की पहचान कोलाबीरा के केंदुडीह निवासी जीतराय टुडू (28), राजनगर के टिकू टुडू और बिकानी के लेदम सोरेन के रूप में की गई। वे सरमाली में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट खेलकर अपने घर लौट रहे थे। 

जानकारी के अनुसार मृतकों में शामिल एक युवक का शव ट्रक के चक्के में फंस गया। जिसे काफी मशक्क्त के बाद निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें