फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आठ हजार से ज्यादा बैंक खातों पर लगाई गई रोक, साइबर अपराधियों से जुड़े होने की आशंका

Tue, 16 Jan 2024 06:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड में कथित रूप से साइबर अपराधियों से जुड़े आठ हजार से ज्यादा बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इन खातों के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका थी।
विज्ञापन
bank account - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कथित रूप से साइबर अपराधियों से जुड़े आठ हजार 674 बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। इन खातों के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका थी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिन खातों पर रोक लगाई गई है, उनमें सबसे ज्यादा 2,002 खाते देवघर जिले में हैं। इसके बाद 1,183 खाते धनबाद और 959 खाते रांची में हैं।  

सीआईडी महानिदेशक ने क्या कहा
झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्हें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से जब्त किए गए खातों की जानकारी मिली है। उन्होंने ऐसी जानकारियों की जिलावार और बैंकवार सूची तैयार की है। गुप्ता ने बताया कि खातों के सत्यापन के लिए आंकड़ों को जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बैंकों के साथ साझा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें