फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : बस में बदमाशों ने तीन कारोबारियों से 18 लाख रुपये लूटे, बंदूक की नोक पर दिया घटना को अंजाम

Tue, 16 Jan 2024 06:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस के मुताबिक, वारदात दशम पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर हुई। बस कोलकाता से रांची आ रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में कुछ लुटेरों ने कारोबारियों को निशाना बनाकर 18 लाख रुपये लूट लिए। बताया गया है कि यह घटना रांची आ रही एक बस में हुई। बदमाशों ने बंदूक के बल पर इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात दशम पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर हुई। बस कोलकाता से रांची आ रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘तीन कारोबारी कोलकाता में अपने ग्राहकों से पैसा इकट्ठा कर सोमवार की रात को बस में सवार हुए थे। चार अपराधी भी उसी बस में यात्री बनकर सवार हुए थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘बस जैसे ही सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुंदु पहुंची चारों अपराधियों ने कारोबारियों को बंदूक के बल पर लूट लिया और इसके बाद नवाडीह में बस से उतर गए।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारोबारियों ने दावा किया है कि लुटेरों ने उनसे करीब 18 लाख की नकदी लूटी है। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें