फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: माओवादियों की बिछाई आईईडी फटने से महिला की मौत, पढ़ें राज्य की कुछ अहम खबरें 

Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने कहा कि ऑपरेशन डबल बुल के दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को पुलिस ने नष्ट कर दिया था। ऐसा लगता है कि कुछ आईईडी अभी भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लोहरदगा-लातेहार सीमा पर जंगल में महुआ के फूल इकट्ठा करने के दौरान माओवादियों द्वारा रखी गई आईईडी फटने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को बुलबुल के जंगल में हुई, जब लातेहार जिले की रहने वाली शकुंती देवी महुआ के फूल इकट्ठा कर रही थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बारे में तब पता चला जब शनिवार को उसका शव गांव लाया गया।

विज्ञापन


झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने कहा कि ऑपरेशन डबल बुल के दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को पुलिस ने नष्ट कर दिया था। ऐसा लगता है कि कुछ आईईडी अभी भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 8 फरवरी को बुलबुल के जंगलों में शुरू हुए इस ऑपरेशन में सब-जोनल कमांडर और एरिया कमांडर रैंक के नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

महिला ने जेठ और जेठानी की हत्या की
वहीं, एक अन्य मामले में गुमला जिले में चौनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में 50 साल की सुमित्रा देवी ने डायन होने के शक में कुल्हाड़ी से वार कर अपने जेठ और जेठानी की हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला ने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


छह नाबालिगों ने 10 साल की बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म
दूसरी ओर, झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक विवाह समारोह में छोटे से आपसी विवाद के बाद आधा दर्जन नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई, जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें