फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हेमंत के विधायक प्रतिनिधि को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज; ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद

Sat, 10 Feb 2024 02:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज की है। वहीं, कांग्रेस सांसद धीरज साहू शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए हैं। 
विज्ञापन
पंकज मिश्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू धनशोधन के एक मामल में शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए। 

विज्ञापन


धीरज साहू उसी मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए हैं, जिसमें एजेंसी ने हाल ही में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। साहू सुबह करीब 11 बजे ईडी के रांच कार्यालय में प्रवेश करते देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि ईडी सोरेन के साथ उनके कथित संबंधों और पिछले महीने दिल्ली में झामुमो नेता के आवास जब्त की गई लग्जरी कार के संबंध में साहू से पूछताछ करना चाहती है और उनका बयान दर्ज करना चाहती है। 

अधिकारियों के मुताबिक, ईडी के अफसरों को दक्षिण दिल्ली में झारखंड सरकार की ओर से पट्टे पर दी गई संपत्ति में लग्जरी कार की चाबी मिली थी। छापेमारी पूरी होने बाद वह वाहन को अपने साथ ले गए थे। साहू इससे पहले तब चर्चाओं में आए थे, जब आयकर विभाग ने पिछले साल दिसंबर में ओडिशा स्थित बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी और इस दौरान 351 करोड़ रुपए जब्त किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें