फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: धनबाद में पुलिस-कोयला माफिया की सांठगांठ की होगी CBI जांच, भाजपा ने की हाईकोर्ट के फैसले की सराहना

Thu, 03 Oct 2024 10:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।

सार

Jharkhand: अदालत ने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप सीबीआई की जांच के लिए उपयुक्त हैं। आदेश सुरक्षित रखे जाने के बाद याचिका दायर करने की राज्य सरकार की कार्रवाई भी अनुचित है। 
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को सीबीआई को धनबाद में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया। इन पर जिले में कोयले के अवैध खनन और बिक्री में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी ने एक पत्रकार की ओर से दायर मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच के लिए उपयुक्त हैं। जस्टिस द्विवेदी ने कहा कि आदेश सुरक्षित रखे जाने के बाद याचिका दायर करने की राज्य सरकार की कार्रवाई भी अनुचित है। पत्रकार ने अपने समाचार चैनल के माध्यम से उजागर किया था कि कैसे कोयले का अवैध खनन और बिक्री की जा रही है। याचिका में उन्होंने धनबाद के एक पुलिस अधिकारी का भी नाम लिया था, जिस पर कोयला माफिया के साथ मिलीभगत होने का आरोप है।



भाजपा ने कहा- कोयला चोरी में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। मरांडी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कोयला चोरी में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने बार-बार राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें