फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: देवघर में बड़ा हादसा, सेल्फी के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत

Tue, 24 Oct 2023 12:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

देवघर के पुलिस एसपी अजीत पीटर ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब एक कार सिकतिया बैराज में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के देवघर में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल यहां एक कार पुल से नाले में गिर गई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। देवघर के पुलिस एसपी अजीत पीटर ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब एक कार सिकतिया बैराज में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार का ड्राइवर घायल हुआ है। 
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में गई जान
पुलिस के अनुसार, कार पश्चिम बंगाल के आसनसोल के संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि हादसे में मारा गया परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, उसने सेल्फी के लिए खुद कार ड्राइव करनी शुरू कर दी लेकिन वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे नाले में जा गिरी। जिससे परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें