फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भैंस को बाइक से टक्कर लगने से आक्रोशित हुए लोग, किशोर की पीट-पीटकर ले ली जान

Tue, 24 Oct 2023 02:09 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गांव के पास सड़क जाम कर दी। पुलिस द्वारा उन्हें यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि आरोपियों को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब वे शांत हुए।
विज्ञापन
किशोर की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका जिले में एक 16 वर्षीय किशोर की कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़के की मोटरसाइकिल एक भैंस से टकरा जाने के बाद लोगों ने मिलकर कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संताली टोला के कुरमाहाट का रहने वाला लड़का रविवार शाम फुटबॉल मैच देखकर मोटरसाइकिल से तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तभी हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव में यह दुर्घटना हुई।  पुलिस के मुताबिक कुछ लोग भैंसों के झुंड के साथ आए और किशोर और उनके बीच बहस शुरू हो गई। उपमंडल पुलिस अधिकारी आमोद नारायण सिंह ने कहा कि पीड़ित भैंस के मालिक को मुआवजा देने पर भी सहमत हो गया, लेकिन चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 

स्थानीय लोगों ने सड़क की जाम
उन्होंने बताया कि लड़के को सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं भीड़ के हमले के दौरान मृतक के साथ आए लड़के मौके से भाग गए। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गांव के पास सड़क जाम कर दी। पुलिस द्वारा उन्हें यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि आरोपियों को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब वे शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें