फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमला: करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, 10 घायल, आक्रोशितों ने लगाया जाम 

Fri, 15 Oct 2021 10:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला

सार

निर्माणाधीन मकान की छत से करीब एक फीट ऊपर हाइटेंशन तार गुजर रही थी और काम के दौरान मिक्चर मशीन इसके संपर्क में आ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गुमला में सीसई रोड स्थित डुमरटोली में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। एक निर्माणाधीन घर की छत की ढलाई के दौरान काम में लगे मजदूर हादसे का शिकार हो गए। छत से करीब एक फीट ऊपर हाइटेंशन तार लगी थी और काम के दौरान मिक्चर मशीन इसके संपर्क में आ गई। इससे मशीन को पकड़े मजदूरों को जोर का करंट लगा और दो की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के विरोध में रांची-गुमला मेन रोड को डुमरटोली के पास आक्रोशित लोगों ने एक घंटे के लिए जाम कर दिया। इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मृतकों की पहचान बगरू निवासी रोशन खड़िया और धौधरा निवासी अलका कुमारी के रूप में की गई। घायलों में कार्तिक खड़िया, सुरेंद्र गोप, संतोष लकड़ा, मंगरी कुमारी, बिंदु देवी, बलकी लकड़ा, रवि गोप, सोनी मिंज, रजनी कुमारी, सुमित कुमार शामिल हैं। सभी मजदूर धोधरा और आसपास के गांव के रहने वाले हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से दो की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें