छत्तीसगढ़ के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसे लेकर दुबे ने भजंत्री पर तंज कसा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर जिले के विभिन्न थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये एफआईआर आईएएस अधिकारी और देवघर करे डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हुई हैं। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने भजंत्री को इस पद से हटा दिया था। लेकिन, झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की जीत के बाद उन्हें फिर ये जिम्मेदारी वापस दे दी गई थी।
विज्ञापन
गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे ने इसे लेकर कहा है कि भजंत्री को झामुमो में शामिल हो जाना चाहिए। भजंत्री पर पहले भी राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। दुबे के खिलाफ देवघर के नगर, मधुपुर, देवीपुर और चितरा थाने में सोमवार को अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। इस मामले के बाद राज्य की राजनीति में नए विवाद की शुरुआत हो गई है।