फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मछली मारने के लिए पानी में लगाया था करंट, तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत

Sun, 26 Sep 2021 08:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू

सार

 घटना के बाद तालाब में करंट देने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पानी में बिजली का करंट होने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार को आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव की की है। यहां तालब में मछली मारने के लिए दो युवकों ने तालाब में करंट प्रवाहित करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने पानी में करंट सप्लाई शुरू कर दिया। इसी दौरान  गुंजन कुमार और दीपक कुमार दोनों की उम्र 5 साल और तीन साल की थी,  दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे, इसी दौरान दोनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद तालाब में करंट देने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पांकी थाना को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस करंट लगाने वाले युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें