फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-आजसू गठबंधन पर बैठक, शनिवार को आ सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची

Fri, 08 Nov 2019 12:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भाजपा शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक करेगी, इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम चर्चा होगी। भाजपा ने झारखंड के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा के उम्मीदवारों की सूची बना ली है जिसे शुक्रवार की बैठक में अंतिम रूप देना है। इसके साथ ही शुक्रवार को भाजपा-आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) गठबंधन पर भी बैठक होने की संभावना है।

विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाली इस बैठक के बाद भाजपा शनिवार को 33 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। गुरुवार को रांची के भाजपा नेता कई दौर की बैठकों के बाद दिल्ली पहुंचे । जिनमें सबसे पहले झारखंड के भाजपा सांसदों से क्षेत्रवार चर्चा हुई। इससे पहले बुधवार को रांची में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आए उमीदवारों के नामों पर चर्चा हुई । दोपहर एक बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली स्थित ओमप्रकाश माथुर के आवास पर बैठक हुई। इसमें रघुवर दास, सौदान सिंह, अर्जुन मुंडा, लक्ष्मण गिलुवा, रामविचार नेताम जैसे अन्य नेता मौजूद थे।

रघुवर दास, माथुर और नड्डा ने की अमित शाह से मुलाकात

झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित अन्य नेताओं ने दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर बैठक की। यह बैठक गुरुवार शाम 6.15 बजे से लेकर रात 10.30 बजे तक चली जिसमें सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों के बारे में विचार हुआ। इसके अलावा सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों के चुनावी समीकरण बताए। सांसदों की प्रतिक्रिया और अन्य वरीय नेताओं के विचारों के आधार पर इस बैठक में  प्रत्याशियों के नामों की सूची तैयार की गई।

आजसू ने गठबंधन और सीट बंटवारे का फैसला भाजपा पर छोड़ा

सीट बंटवारे को लेकर आजसू ने फैसला भाजपा पर छोड़ दिया है। आजसू चाहती है कि पार्टी की मांग के आधार पर भाजपा फैसला कर के उन्हें बता दे। हालंकि भाजपा ने फोन करके आजसू को सीट बंटवारे के विषय पर बात करने के लिए दिल्ली बुलाया है। आजसू पार्टी के नेता डॉ. देवशरण भगत ने कहा है कि हम बड़े भाई भाजपा के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हालंकि भाजपा के बुलावे पर आजसू की ओर से दिल्ली कौन जाएगा इसका खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें