पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना की सूचना देते हुए बताया कि गिरिडीह-डुमरी पथ पर यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि सभी जवानों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया है।
झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को बड़ी बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि यहां के मधुवन थाना क्षेत्र में लतकटो जंगल के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घटना में उसमें सवार 11 जवान और अधिकारी घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोटें नहीं आई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना की सूचना देते हुए बताया कि गिरिडीह-डुमरी पथ पर यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि सभी जवानों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया है।
मधुवन थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सभी घायल जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 190वीं बटालियन के हैं। वे मधुवन से चतरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल बल के सभी जवान खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।