फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: स्कूल के ऊपर बिजली गिरने से सतर्क हुई सरकार, इमारत की छत पर तड़ित चालक लगाने का आदेश

Sun, 24 Jul 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News Today: बिजली गिरने की घटना सामने आने के बाद सोरेन सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को एक सरकारी स्कूल के पास बिजली गिरने की घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चों के झुलसने के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, सोरेन सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के आदेश दिए हैं। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


भविष्य में वज्रपात जैसी कोई घटना नहीं हो: जगरनाथ महतो
जगरनाथ महतो ने कहा कि झारखंड के सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाया जायेगा, ताकि भविष्य में वज्रपात जैसी कोई घटना नहीं हो। महतो शनिवार को बांधडीह मध्य विद्यालय(Bandhdih Middle School) में वज्रपात की घटना से पीड़ित बच्चों का हालचाल लेने के लिए बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें