फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला रनसू की प्रीति ने नेपाल में जीती नृत्य प्रतियोगिता

विज्ञापन
रियासी पौनी के कोटला में रहने वाली नृत्का प्रीति लंगेह अपने प्रमाण पत्र तथा मेड़ल के साथ। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई पहली माउंट एवरेस्ट डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2021 में पौनी के गांव कोटला रनसू की प्रीति लंगेह पुत्री कस्तूरी लाल ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रनसू में 12वीं की छात्रा प्रीति ने काठमांडू में हुई प्रतियोगिता में 17 वर्षीय आयु वर्ग में हिस्सा लिया। प्रीति ने अपने बेहतरीन अंदाज से हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी, जिससे उसने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने उस प्रस्तुति पर प्रीति को स्वर्ण पदक के साथ प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया।
प्रीति के अनुसार जम्मू कश्मीर से 30 और पूरे देश से लगभग 60 प्रतिभागी नेपाल में हुई इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। इतने बड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के बारे में तो कभी सोचा ही नहीं था। लेकिन, अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसका फल स्वर्ण पदक के रूप में मिला। आने वाले दिनों में भी प्रीति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें