सांबा। जिला पुलिस ने पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन मामले में सात डंपर जब्त किए हैं। इनका प्रयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस टीम ने किकरी मोड़, बाड़ी-ब्राह्मणा में नाका लगाकर यह कार्रवाई की है। जब्त किए गए वाहनों को भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।