जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी पीडीपी ने बुधवार को राज्य में अशांति के लिए भाजपा के साथ उसके गठबंधन को जिम्मेदार ठहराए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी के लोकसभा में सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा कि घाटी के लोगों का लोकतंत्र से भरोसा उठने के पीछे 1948 से चली आ रही कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की कार्रवाइयां जिम्मेदार रहीं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेना की बजाय कश्मीर में नैतिक अधिकारों का इस्तेमाल होना चाहिए। कश्मीर के मामले में पाकिस्तान के हस्तक्षेप की निंदा करते हुए बेग ने कहा कि घाटी के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
उन्होंने मोदी सरकार में भरोसा जताते हुए कहा कि अगर आप कश्मीर समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो कौन समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को एनकाउंटर में मारने की बजाय उसे गिरफ्तार किया जा सकता था।