फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: दोनों संभागों में फिर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Mon, 20 Sep 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मौसम साफ रहने से कश्मीर के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर तले जाने से तपिश का अहसास हो रहा है। 20 से 22 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का मौसम, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में मौसम के फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20 से 22 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली गरजेगी। मौसम साफ रहने से कश्मीर के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर तले जाने से तपिश का अहसास हो रहा है। जबकि जम्मू संभाग में भी उमस हावी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री    

गौरतलब है कि जम्मू में रविवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तपिश के साथ उमस हावी रही। यहां दिन का तापमान 33.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.8, बटोत में 26.8, कटड़ा में 31.4 और भद्रवाह में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मनोज सिन्हा की दो टूक: शांति की राह में रोड़ा बने तो सख्ती से निपटेगी सरकार, जानिए क्यों किया यूपी का जिक्र?

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 32.0, पहलगाम में 27.3 और गुलमर्ग में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.5 और कारगिल में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें