फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकुटा नगर सेक्टर 1ए, ईस्ट एक्सटेंशन में एक माह से पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड 52 के अंतर्गत त्रिकुटा नगर सेक्टर 1ए और ईस्ट एक्सटेंशन में एक माह से पानी का संकट गहराया हुआ है, जिस कारण लोग दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हैं। त्रिकुटा नगर फिलिंग स्टेशन में पहले मोटर जल गई थी और बाद में पाइप लीकेज की वजह से लोगों को उचित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इलाके में तीन दिन बाद सिर्फ एक दिन के लिए पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विनय शर्मा, सुशील गुप्ता, विशाल शर्मा, प्रेम कपूर और अनिल जैन ने बताया कि निजी टैंकरों के माध्यम से गुजारा चला रहे हैं। रोजमर्रा के काम निपटाने के लिद दिक्कत हो रही है। विभाग की ओर से टैंकर की सुविधा नहीं दी गई है। इस कारण परेशानी आ रही है। इसलिए विभाग को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। जलशक्ति विभाग के एक्सईएन विजय कुमार ने बताया कि समस्या ध्यान में है। दो दिन में पानी की सुचारु आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें